RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लंबे अवकाश बाद खुले न्यायालय ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कर्मचारियों ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं,की आम बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जनवरी।क्रिसमस व नए साल के पहले दिन तक अवकाश के बाद न्यायालय का नियमित कामकाज शुरू हुआ।इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारियों ने प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने भी सभी को नए साल की शुभकामना दी और विधि के अनुसार सभी पीडितों को न्याय प्रदान करने में सब का सहयोग मांगा।
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक आम बैठक न्यायालय परिसर में हुई जिसका संचालन संघ के सचिव बसावन राम ने किया। जिसमें बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वाहन पर बिहार भर के अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान और पदोन्नति के लिए 16 जनवरी से हहड़ताल पर जाने हेतु निर्णय को सफल बनाने के लिए रणनीतियां तैयार की गयी। वरिष्ठ कर्मचारी सुभाष सिँह ने कहा कि न्यायालय कर्मी अपने चार सूत्री मांग के समर्थन में हड़ताल पर जाने को पूरी तरह तैयार है। बैठक में शामिल मिडिया प्रभारी एवम प्रवक्ता अजय शंकर ने कहाँ की राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे राज्य की अधीनस्थ अदालतों के कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हो गए है। उन्होंने विधि सचिव की 20 दिसम्बर के सकारण आदेश की भर्तसना की है,जिसमें न्यायिक कर्मियों की वेतन बढ़ोतरी के लिए माननीय उच्च न्यायालय पटना की अनुशंसा अमान्य कर दी गई है। अभी तक राज्य सरकार ने न्यायिक कर्मचारियों के बेहतर वेतनमान और पदोन्नति के लिए पहल नही किया है।
वरिष्ठ कर्मचारी अमोद सिँह ने कहा कि पिछले 30 सालों से न्यायिक कर्मचारियों को प्रोन्नति एवं उनके योग्यता के अनुसार वेतन ही नहीं दिया गया है। उन्होने बताया की वर्ष 1985 के पूर्व से सचिवालय एवम उच्च न्यायालय के सहायकों एवं न्यायालय के लिपिकों का योग्यता मैट्रीक थी एवं वेतनमान समान था, बाद में सभी की योग्यता स्नातक डिग्री कर दी गई।तब सचिवालय एवं उच्च न्यायालय के सहायकों का वेतनमान बढ़ाया गया और तभी से जिला अदालतों के कर्मचारियों को वेतनमान और निम्नतर कर दिया गया और प्रोन्नति के दरवाजे बंद कर दिया गया है। दिलीप सिंघ ने कहाँ की सुचारु रूप से न तो अनुकम्पा का लाभ मिल रहा और न ही पदोन्नति, ऐसी इस्तिथि में हम शोषित कर्मचारी हड़ताल से सिवा अब क्या करें। अंत में जिला अध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता गणों एवम आम जनता(पक्षकार) से धैर्य पूर्वक सहयोग करने की याचना किया और कहा की ज़ब हमें ही न्याय नहीं मिलेगा तब आम जनता न्याय की क्या उम्मीद कर सकती है ? बैठक में नीकु, रिंकू,संदीप,प्रेम,अभिषेक,सत्यप्रकाश, रितेश सौरभ, संतोष, अरविन्द एवम समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सरकारी नीतियां और प्रशासन की भूमिका।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 25

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी।

rktvnews

सहकारिता सम्राट सह पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह के पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब!सबका सहयोग और आशीर्वाद मुझे संबल प्रदान करता है:पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

रोहतास: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने हेलमेट की उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु दिए दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment