RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नई आशा द्वारा आयोजित दो दिवसीय माता शबरी फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।पहली बार सामाजिक संस्था ‘नई आशा‘ द्वारा महादलित (मुसहर) युवकों के बीच आयोजित ‘दो दिवसीय माता शबरी फुटबॉल टूर्नामेंट-2024‘ रविवार को सम्पन्न हुआ। बिहिया हाई स्कूल के मैदान में रविवार को पसौर की टीम ने बिहिया को 1-0 से हराकर टुर्नामेंट पर कब्जा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन नई आशा के संरक्षक डाॅ भीम सिंह भवेश ने किया। इस टूर्नामेंट में भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिला की कुल 8 टीमें शामिल हुईं थी। रविवार को मैच का उद्घाटन करते हुए जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि महादलित समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन एक सार्थक प्रयास है। श्री सिंह ने भोजपुरी में कहा कि आप ही विकास की कड़ी है। जोश को जगाकर रखना है। जो भी आपके पास साधन है, उसी में बढने का लागातार प्रयास करते रहे।खेल के साथ शिक्षा का होना भी जरूरी है। आरा के सर्जन डा. विजय गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन से क्रांतिकारी बदलाव दिखेगा। बिहिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सचिन गुप्ता ने कहा कि नई आशा का विजन मुसहर समुदाय के विकास के प्रति किलियर है। मैन आंफ द मैच पसौर के खिलाड़ी भोला कुमार को मिला। इस दौरान सर्जन डा. विजय गुप्ता ने विजेता उप विजेता टीम के खिलाडियों को कम्बल । मौके पर बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, जगदीशपुर उत्पाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व खिलाड़ी जय कुमार सिंह, धनजी कुमार, भोला मिश्र, पचन जी, कमेंट्रर बड़े राय, कन्हैया कुमार, राम बाबू सिंह, भोला मिश्र, टप्पू गुप्ता, नकुल सिंह, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, सोनु सिंह आदि थे।

Related posts

मलेरिया पीड़ित लिट्टीपाड़ा और सुंदरपहाड़ी गांवों का 8 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा पैदल और मोटरसाइकिल से दौरा कर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए बाबूलाल मरांडी।

rktvnews

भोपाल:विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड द्वारा वृक्षारोपण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

कुर्सी नहीं, भरोसे की राजनीति: रमेश वर्मा का सफ़र

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद, द्वारा लोकभाषा गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:देवतालाब, बनारस और प्रयागराज धार्मिक क्षेत्र का अनूठा त्रिकोण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment