RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 नवंबर।संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान के अनुपालन हेतु शपथ लिया गया। समाहरणालय परिसर चतरा में उपायुक्त रमेश घोलप, वरीय पदाधिकारियों/ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर सर्वप्रथम उपायुक्त रमेश घोलप एवं जिले के वरीय अधिकारियों कर्मियों द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

समाहरणालय में पदस्थापित पदाधिकारी/अधिकारी एवं कर्मियों ने भारत के संविधान उद्देशिका को पढ़ा कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान को आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय समेत समाहरणालय समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में झण्डोतोलन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया ककिला क्लस्टर का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी।

rktvnews

भोपाल:व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव, सिर्फ़ व्यवस्था परिवर्तन से बदलाव स्थायी नहीं : मुकुंद जी

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 1942 भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों सहित कारगिल युद्ध के शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आँगन की मिट्टी को संग्रहित किया गया।

rktvnews

श्री कृष्ण की बाल लीलाएं मोक्षदायिनी : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment