RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी सहित बिहार के सभी चारो विधानसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर भाजपा ने जश्न मनाया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए गठबंधन की तरारी उपचुनाव सहित बिहार के अन्य तीन विधानसभा रामगढ, बेलागंज और इममामगंज उप चुनाव मे प्रचंड जीत और महाराष्ट्र मे एनडीए गठबंधन का ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता,कार्यकर्ता ओर समर्थको ने चुनाव परिणाम आने के साथ ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।दिनभर भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के कार्यकताओं ने विभिन्न प्रकार से खुशी व्यक्त की।
बड़ी मठिया के सामने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति मे जिला पदाधिकारी, आरा नगर मंडल और जिला भर के कार्यकताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगा कर और मिठाईयां बाँट कर हर्षोल्लास के साथ जीत की खुशी मनायी।इस दौरान कार्यकताओं नें जोरदार आतिशबाजी और पटाखे छोड़ कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। उक्त विजयोत्सव मे आम जनता का भी पूरा समर्थन प्राप्त हुआ।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि तरारी मे जीत सुनिश्चित था।तरारी की जनता ने सुनील पांडेय के विधायक के समय में विकास देखे थे और उसके बाद वहाँ विकास का नामोनिशान नही था।इस बार वहाँ की जनता ने उनके पुत्र विशाल प्रशांत को विकास के लिए मतदान कर जीत सुनिश्चित किया।अब तरारी मे विकास दिखेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे चारो तरफ विकास हो रहा है।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बिहार सहित उतरप्रदेश, राजस्थान उपचुनाव और महाराष्ट्र मे प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी की एनडीए गठबंधन सबका साथ,सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करती है और इसके परिणामस्वरूप देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।महाराष्ट्र मे एनडीए का प्रचंड जीत वहाँ की सरकार के विकास कार्यो पर जनता ने मुहर लगाया है और तरारी मे विकास से दूर होने के कारण वहाँ की जनता ने भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को विकास हेतु जीताया है।तरारी मे विकास की धारा बहेगी।बिहार का उपचुनाव 2025 विधानसभा का सेमीफाइनल था और निश्चित रूप से 2025 मे एनडीए गठबंधन बिहार मे प्रचंड जीत से सरकार बनाएगी।
भाजपा नेताओ ने एनडीए की जीत पर कार्यकताओं मे होसला बुलंद की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा नेता, कार्यकता और समर्थक शामिल थे।

Related posts

किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

रायपुर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लिया सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा।

rktvnews

भोजपुर:देश का सामाजिक- लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में :वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव

rktvnews

Leave a Comment