RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान: वासुदेव देवनानी का जापान में भारतीय राजदूत से संवाद।

भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान से बढी आपसी समझ, बुधवार को जयपुर पहुंचेगे।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)18 नवंबर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43 वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की सांय एमफी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र की उप निदेशक दीपाली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान की दिल्ली में संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना और जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. शिवराम मीना सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि दो घंटे से भी अधिक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही। उन्होंने बताया कि जोधपुर के सुआ सपेरा और उनके दल की नृत्यांगनाओं ने लोक हर्षक प्रस्तुति दी। उन्होेने अपने शरीर को रबर की गुड़ियां की तरह तोड़ मोड़कर गजब की लचक के साथ ऐसा अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गये। नृत्यांगनाओं ने मुंह और आंखों की पलकों से अंगूठी उठाकर भारी करतल ध्वनि अर्जित की।
पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक छत्रपाल यादव ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के प्रारम्भ में बाड़मेर से आए भुंगर खान एवं उनके दल के सदस्यों ने खड़ताल वादन एवं गायन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि भरतपुर के गफरूद्दीन मेवाती एवं पार्टी ने भपंग वादन से समा बांधा। दिल्ली की कल्पना चौहान एवं उनकी संगिनियों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य पर उपस्थित आगंतुकों ने तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा की।
पर्यटक स्वागत केन्द्र के पर्यटन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पाली से आई गंगा देवी और पार्टी ने ‘तेरह ताल नृत्य’ और बारां से आये शिवनारायण एवं उनके दल ने ‘चकरी नृत्य’ से सभी का मन हर्षित किया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जयपुर के जीतू भवई के भवई नृत्य और दिल्ली के अनीसुद्दीन और उनके दल द्वारा प्रस्तुत चरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उद्घोषक अलवर के खेमेन्द्र सिंह थे।

Related posts

संसद को ठप्प कौन कर रहा है?

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संभावना में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह फेयरवेल कार्यक्रम

rktvnews

28वें अधिवेशन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र आरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी घोषित।

rktvnews

बेंगलुरु में आयोजित संवाद 2023 ने समकालीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) नीतिगत मुद्दों पर विस्तारित हितधारक चर्चा की सुविधा प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment