RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

पुराना गंडक पुल पर केवल पैदल यात्रियों का रहेगा मूवमेंट,टोटो पर भी रहेगी रोक।

RKTV NEWS/वैशाली (हाजीपुर)12 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर जिले के संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ तैयारी की पुनः समीक्षा बैठक की। इसके पहले चार नवंबर को इससे संबंधित समीक्षा बैठक की गई थी। साथ ही कल मुख्य सचिव द्वारा की गई समीक्षा के बाद भी तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे पुराने गंडक पुल पर जगह-जगह सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ खतरनाक घाटों की सूची बनाकर वहां पर साइनेज लगाना भी सुनिश्चित करें।
आने जाने वाले रास्तों का समतलीकरण किया जाए। ड्रॉप गेट लगाया जाए।बैरिकेडिंग का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2024 में विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है।
सैंकड़ों मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न घाटों और प्वाइंट्स पर की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक में बताया गया कि 8 घंटे की शिफ्ट वाइज मेडिकल टीम कौनहारा घाट और रामाशीष चौक पर तैनात रहेगी।
ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक प्लान बनाकर इसे मीडिया में प्रचारित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत रखें। कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो। यातायात और भीड़ प्रबंधन बेहतर हो।
बैठक में एसडीम, हाजीपुर रामबाबू बैठा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, एसडीपीओ ओमप्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता सोनी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि सक्सेना के साथ स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, शिक्षा विभाग सहित कर विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

डीआरआई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की, एक गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जून 24

rktvnews

भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी।

rktvnews

भोजपुर: युवक के डूब मरने की खबर पर रामशहर पहुंचे बड़हरा विधायक,परिजनों को दी सांत्वना।

rktvnews

सीतामढ़ी:एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी रिची पांडेय सम्मानित।

rktvnews

रांची:हर घर तिरंगा अभियान : सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची में जवानों व पुलिस कर्मियों के लिए पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment