RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इगास पर्व के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इगास पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने विशेष रूप से उत्तराखंड के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि देवभूमि के इगास पर्व की विरासत और भी समृद्ध होगी।

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा:

“उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।

“हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।”
“उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, वो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी।”

Related posts

कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी, मांगें जायज : अमराराम

rktvnews

बक्सर:जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान ही मकसद : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

संगीत मनोरंजन का साधन नहीं मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है : जया जैन

rktvnews

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का है विषय: रघुपति यादव

rktvnews

भारत संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए करता है काम: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment