RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पटना : भैया दूज परम्परागत रूप से संपन्न।

गोधन कूटती महिलायें एवं युवतियाॅ

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 नवम्बर। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व भैया दूज परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई को अमरपिठ्ठा खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और भगवान से भाई के लिए दुआ मांगी। भाईयों ने भी बहनों की रक्षा की कामना ईश्वर से की। इसके पहले बहनों ने गोधन कूटा तथा परम्परागत गीत “आंवरा कुटिला भांवरा कुटिला, कुटिला कवन भईया के दुश्मन दिन आठ पहर दिन रात” जैसे गीत गाया एवं कथा सुना। बहनों ने पहले रेंगनी के कांटा से श्रापा।

भाईयों को बजरी खिलाती बहनें

फिर गोधन कूटा तथा गोधन के पास रखे जल को पीकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद बहनों ने भाईयों को बजरी, चना और मिठाई खिलाया। बदले में भाइयों ने भी बहनों को यथाशक्ति रूपया या उपहार दिया। इस अवसर पर ज्योति, संजू, नेहा, स्नेहा, माया देवी, सुधांशु, हिमांशु, प्रिया, स्वीटि, वंशिका, भोला, अंजलि, कीर्ति, सहित कई महिलाएं तथा लङकियाॅ प्रमुख रूप से थी।

Related posts

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बी.एस.डीएवी. स्कूल में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

पटना:आधुनिक चिकित्सा पद्धति का नेत्र है रेडियो इमेजिंग टेक्नोलौजी: निदेशक, डॉ सुलभ

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,1000 किलो जावा महुआ जब्त, 90 लीटर महुआ शराब नष्ट।

rktvnews

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

Leave a Comment