RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उमरिया:10 हाथियों की मौत को ले वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।

RKTV NEWS/उमरिया(मध्यप्रदेश)02 नवंबर। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत की हकीकत जानने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसीएस अशोक वर्णवाल, हेड आफ फारेस्ट असीम श्रीवास्तव, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनिल अम्बाडे,प्रभारी कमिश्नर बी एस जामोद, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, प्रभारी क्षेत्र संचालक बीटीआर अमित दुबे, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, डिप्टी डायरेक्टर पी के वर्मा, एन टी सीए, एसटीएसएफ, तथा डब्ल्यू सीसीबी टीम भी साथ थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जांच टीम के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में जहाँ घटना घटी है, सलखनिया ग्राम का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। वन राज्य मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हाथियों की मौत के सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते घटना स्थल का भ्रमण किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुँच सकेंगे।

Related posts

राजस्थान विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र, यहां निवेश की अपार संभावनाएं, राज्य सरकार निवेशकों के लिए विभिन्न रियायतों का कर रही प्रावधान:मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर: अवैध बालू खनन और परिवहन की कार्रवाई में भोजपुर पुलिस ने 12 ट्रक किए जप्त।

rktvnews

पूर्व सांसद रामा सिंह द्वारा घोषित संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक आयोजित!कार्यक्रम पूर्णत सफल होगा: जिला संयोजक श्री कुमार सिंह

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment