RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेडक्रॉस सोसाइटी बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ निरंतर कार्य कर रही है: सचिव विभा कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 6 अक्टूबर को आरा प्रखंड के दरियापुर गांव के दलित टोले में 60 परिवारों को तथा 7 अक्टूबर को आरा प्रखंड के ही सिन्हा घाट बांध के पास अल्पसंख्यक बस्ती एवं दलित बस्ती तथा कुछ कुछ दिव्यांग जनों के साथ-साथ कुल 40 परिवारों को खाद्यान्न के साथ-साथ जीवन निर्वाह करने वाली कुछ आवश्यक वस्तुओं जिसमें कपड़े बर्तन बाल्टी तार्पॉलिन सीट साबुन आदि का राहत सामग्री के रूप में वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व विजय मेहता ने किया जिनके साथ स्वयंसेवक प्रभात मिश्रा , संजय कुमार मिश्रा,राजेश सिंह, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है लोगो का जीवन सामान्य बनाने का प्रयास चल रहा है।दिनांक 27 सितंबर से शुरू किए गए राहत अभियान में विभिन्न स्थानों पर विस्थापित अभी तक लगभग 700 परिवारों को मदद पहुंचाई जा चुकी है और लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

बक्सर:अग्निकांड की घटनाओं से बचाव के संबंध में बैठक।

rktvnews

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में “सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम उभरते रुझान और प्रौद्योगिकियां” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:आयुक्त ने जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment