RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यालय रोज चलाते रहेंगे : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।रविवार को भी उच्च अधिकारियों के निदेशानुसार सारे कार्यालय बाढ़ महामारी तथा नवरात्रि पर्व के कारण खुला रखकर कार्य करना है। ऐसा निर्देश राज्य के उच्च अधिकारियों से प्राप्त हुआ है।
इसी के तहत एसीएमओ भोजपुर डॉ के एन सिन्हा अपने कार्यालय में कार्य करने के बाद कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किये।डा.सिन्हा पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा गए, जहां एक आयुष चिकित्सक कार्य पर थे। अन्य कर्मचारी राहुल जी, लोकेश जी 2 एएनएम बबीता और संजू कुमारी भी कार्य पर थी ।डॉ सिन्हा ने सबको आवश्यक निर्देश दिए एवं उसके बाद चरपोखरी, पीरो का भी निरीक्षण किये। दोनो जगह इमरजेंसी ड्यूटी पर चिकित्सा पदाधिकारी थे। मगर ऑफिस नहीं खुला था और कर्मचारी अनुपस्थित थे। सबको आवश्यक हिदायत एवं कार्य करने के निर्देश दिए गए। बरसात और बाढ़ के बाद महामारी के प्रति सबको सचेत रहना है एवं पर्व त्यौहार के समय भी सभी लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना है। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो सके।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, लगाए औषधीय पौंधें।

rktvnews

मैडॉक फिल्म्स की अनूठी सिनेमाई पेशकश ‘मुंज्या’ में दिखेंगे अभय वर्मा।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0; नुक्कड़ नाटक “एकता की गंगा” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

देहरादून:हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

पुर्णिया:एसपी द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा।

rktvnews

देहरादून:आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment