RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा बलुआ मे सदस्यता अभियान चला कर विभिन्न समुदाय के सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवायी गई।

विधायक द्वारा सड़क निर्माण के लिए किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितम्वर से 17 सितम्बर तक सदस्यता अभियान के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बड़हरा विधानसभा के सरैया मंडल अंतर्गत बलुआ बाजार मे बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री के बलुआ बाजार पर पहुंचने पर ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सदस्यता अभियान के तहत बड़हरा विधायक ने दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ सैकड़ो लोगो को मोबाइल द्वारा पार्टी का सदस्य बनाएँ।
उक्त अवसर पर आम जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास के नीति पर सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज केन्द्र सरकार ने आयुष्मान योजना से पाँच लाख के मुफ्त ईलाज को बढा कर दस लाख कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य कर दिया गया। भाजपा द्वारा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है,जिसमे सभी समाज के वर्गो को पार्टी से जुड़ाव हो रहा है और यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। बड़हरा विधानसभा मे सघन सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत नेताओं और कार्यकताओ का क्षेत्र मे प्रवास हो रहा है।
जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता सह प्रभारी वंदना राजवंशी ने लोगो को पार्टी का सदस्य बनने के सरल उपाय को बताया।
बड़हरा विधायक द्वारा मुस्लिम समुदाय के मो. बकरीदन हाशमी,मो. उधारी हाशमी,मो. अरमान हाशमी,मो.छोटक मियां सहित दर्जनों लोगो को मोबाईल द्वारा सदस्यता दिलाया गया।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष करोड़पति स़िह,उमा पांडे,अनिल पांडे,सुगानी पांडे,मुन्ना सिंह,राजेन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह,बैकुंठ सिंह,परमेश्वर पासवान, मैनेजर गौड़,खलीफा पासवान, हरेराम सिंह,रितेश पांडे,योगेन्द्र पांडे,शंकर पांडे,विवेक सिंह,पवन सिंह,भोला चौधरी,विन्ध्याचल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता और लोग थे।
सरैया बाजार मे निर्मित सड़क पर कुछ स्थानों पर पानी लगने के शिकायत पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संवंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित पदाधिकारियों के साथ सरैया बाजार मे सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को नाला निर्माण कर जल जमाव की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।

Related posts

दरभंगा:निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई गई शपथ।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन।

rktvnews

किसान सभा के 90 साल और उसका शानदार सफर।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त बलथरी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

भोजपुर:प्रो रबिन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर फूटाब ने जताया गहरा शोक।

rktvnews

Leave a Comment