RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे सरकार-शिवप्रकाश रंजन

भाजपा-जदयू की सरकार में अपराधी बेलगाम-माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 सितंबर।भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले राजव्यापी विरोध दिवस के तहत आज माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा प्रतिरोध मार्च निकाल कर शिवगंज,शीतल टोला,जेल रोड होते हुए गोपाली चौक पर सभा में तब्दिल हो गया!
सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में अपराधी बेलगाम हो गए हैं!दलित गरीबों की आवाज उठाने वाले नेताओं को या तो फर्जी मुकदमे में जेल में डाल दिए जा रहे हैं अथवा उनकी हत्या कर दी जा रही है!
आगे माले विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि सामंती ताकत एवं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का मनोबल काफी बढ़ गया है!सरकार से किसी भी तरह का डर अपराधियों में अब नहीं है!लिहाजा किसी की भी जान कभी भी चली जा सकती है!नीतीश के राज में लूटेरा,अफसर और अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है!ईमानदार एवं समाज में गरीब गुरबों के आवाज उठाने वाले की जिंदगी हमेशा खतरे में रह रही है!
आगे माले नेताओं कहा कि ऐसी सरकार से गरीबों की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती!इसलिए प्रतिवाद करना जरूरी है!भाकपा-माले नेताओं सुनील चंद्रवंशी के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने,अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने 20 लाख मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है!प्रतिरोध मार्च में राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,नगर प्रभारी व्यवसायी के जिला सह सचिव राजनाथ राम,जिला कमेटी सदस्य शिवमंगल यादव, बिष्णु ठाकुर,निरंजन केशरी,विकास कुमार,सुशील कुमार यादव,भोला यादव,नगर कमेटी सदस्य संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,बब्लू गुप्ता,संतोष राम,रौशन कुशवाहा, रामाशंकर प्रसाद,चंदेश्वर राम,राजेश गुप्ता रितेश कुमार,दुर्गेश रजक,योगेन्द्र पासवान,मनोज यादव,योगेन्द्र यादव, जयशंकर राम,भिखारी पासवान,अखिलेश कुमार गुप्ता,लालमोहर बिंद,इसराइल अंसारी,शाहिल अरोरा सहित कई लोग शामिल थे!प्रतिरोध सभा का संचालन जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी ने किया!

Related posts

भोजपुर:दो एनसीसी कैडेट्स का बिहार पुलिस में चयन होने पर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने किया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:विरासत का सम्मान, आधुनिकता का संगम—नए स्वरूप में तैयार वीर कुंवर सिंह पार्क।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में विकसित जीनोम संपादित चावल की दो किस्मों का किया लोकार्पण।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment