RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सत प्रतिशत सफलता के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )04सितंबर।राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिले के अचंलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
उन्होंने अंचल अधिकारियों से कहा कि सभी प्रखंड के अंचल कार्यालय में लंबित मुकदमा पूर्व मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए प्रस्तुत करायें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत कि तिथि 14 सितंबर 2024 करीब है जिस कारण पक्षकारों को अपने स्तर से सूचना करते हुए मामलों को लोक अदालत में भेंजें।
दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालयों द्वारा जारी नोटिसों के तामिले के संदर्भ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने थानाध्यक्षों के साथ भी समीक्षात्मक बैठक किया। थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पक्षकारों तक सभी नोटिसों को पहुंचवाया जाए।
पक्षकारों को नोटिस के जरिए ही मालूम होता है कि उसका मामला लोक अदालत में समाप्त होने लायक है। लोग लोक अदालत के जरिए मामलों का निष्पादन कराना चाहते हैं, क्योंकि वे इसके फायदो से बहुत हद तक अवगत हो चुके हैं। जितना अधिक नोटिस तामिल किया जाएगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा विभिन्न बैंकों आदि के मामलों से संबंधित नोटिसों का भी तामिला करायें। साथ ही तामिला रिपोर्ट संबंधित न्यायालय या प्राधिकार कार्यालय में वापस करायें।

Related posts

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बर्ड फ्लू पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्ल्ड बैंक और विभिन्न राज्यों के पशुपालन एवं डेयरी विशेषज्ञ शामिल हुए।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज सिंह ने किया रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त कौशल किशोर ने ली खाद्य आपूर्ति की बैठक।

rktvnews

सिवान:होमगार्ड बहाली से संबंधित किए जा रहे कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण।

rktvnews

Leave a Comment