RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सामाजिक कार्यकर्ता के पिता के निधन पर घर पहुंचे सांसद व्यक्त की शोक संवेदना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 सितंबर।आरा लोकसभा के सीपीआईएमएल सांसद सुदामा प्रसाद ने एमपी बाग पत्थर गली आरा के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश गुप्ता उर्फ पूचू के पिता के निधन पर उनके घर पहुंच परिजनों से मुलाकात की।
विदित हो की पिछले दिनों पूचू के पिता पारस नाथ साह का निधन हो गया था। इस दुख के घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहूचे सांसद सुदामा प्रसाद ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनके बड़े पुत्र आनंद प्रकाश गुप्ता एवं उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने इस दुख के घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया और कहा कि हम और हमारी पार्टी भाकपा माले इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़ी है। इस दरमियान उनके साथ सीपीआईएमएल के नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बटी, अधिवक्ता ,पार्षद प्रतिनिधि ललू कुमार, दिलराज प्रीतम, संजीत कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू कुमार चंद्रवंशी शामिल थे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बचपन प्यारा क्यों? जीवन कंटीला क्यों?

rktvnews

रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment