RK TV News
खबरें
Breaking News

शिक्षक संघ मांगों के लिए जगदीशपुर विधायक लोहिया के साथ जिलाधिकारी से मिला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।20 अगस्त को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ(गोपगुट)भोजपुर का एक शिष्टमंडलीय वार्ता विधायक राम विशुन सिंह लोहिया के सकारात्मक पहल पर भोजपुर के जिला पदाधिकारी राजकुमार से मिलकर अपनी मांगों को दिया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल ने किया।
प्रमुख मांगे जिसमें
जिले के कोषागार चयनित शिक्षकों का 15% एरियर का भुगतान करने, ई पी एफ कटौती नियमित रूप से करने,बेसिक ग्रेड में कार्यरत नियोजित शिक्षकों का स्नातक ग्रेड ने प्रोन्नति करने,उत्क्रमित मध्य विद्यालयअहिरपुरवा,आरा नगर का सरकारी जमीन पर नया भवन निर्माण करने,दो पालियों में चलने वाले विद्यालयों का समय पूर्व की भांति 6:30 से 11:30 करने, अपर मुख्य सचिव के आदेशानुसार प्रत्येक विद्यालय में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से नियुक्त निरीक्षण कर्मियों के द्वारा विद्यालय कीट,दवाइयां,पुस्तकें,डायरी आदि भेजवाने की व्यवस्था करने,उदवंतनगर प्रखंड में वार्षिक मूल्यांकन के पश्चात दीक्षांत समारोह में हुए व्यय का भुगतान करने,अनिल कुमार आजमनगर,गड़हनी के शिक्षक का निरीक्षणकर्ता शंभू कुमार द्वारा गलत तरीके से काटे गए वेतन का भुगतान करने,जिले के नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने आदि रहा। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर से वार्ता की एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल वार्ता में जिला सचिव धर्म कुमार राम,केदार नाथ सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सिंह थे।

Related posts

बिहार:वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में बिहार को मिला पहला स्थान।

rktvnews

“नहीं होगा कोई शूट”: सेट छोड़कर चले गए मशहूर अभिनेता रवि किशन।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के 24वें बैच को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को DBT माध्यम द्वारा दिसंबर माह की पेंशन किश्त का किया भुगतान।

rktvnews

Leave a Comment