RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मिशन रोजगार के अंतर्गत बागपत में 4 सहायक शोध अधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 अगस्त।मिशन रोजगार के अंतर्गत निष्पक्ष ,पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद बागपत के लिए 4चयनित सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी ) को आज माoविधायक डॉक्टर अजय कुमार व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए और लखनऊ में अयोजित माo मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में देखा गया।
मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व अन्य विभागों के 1,036 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए और जनपद में जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा वितरित किए गए जिसमें जनपद बागपत में सात पदों के सापेक्ष चार नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें सुनील कुमार, अनुराधा, गुलाब सिंह ,सोमेश कुमार नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे ,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि शासकीय सेवा का जो कार्य मिले उसे ईमानदारी पारदर्शिता के आधार पर करना चाहिए जिस तरीके से हम शासकीय सेवा प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं अपने दायित्वों के प्रति भी इसी प्रकार निर्भन करना चाहिए शासकीय कार्यों का निर्भन भी पारदर्शिता व ईमानदारी से होना चाहिए आम व्यक्ति से मिलते हुए प्रेम भाव भाषा का प्रयोग करना चाहिए किसी भी व्यक्ति को अपने पद का अहंकार नहीं करना चाहिए हम जनता के सेवक हैं उनके कार्यों को नियम संगत प्राथमिकता पर करना चाहिए। बेरोजगार की स्थिति उत्तर प्रदेश में अब न्यूनतम स्तर पर देखने को मिल रही है उत्तर प्रदेश नए कार्यों से अच्छा उत्तम प्रदेश बन रहा है उत्तर प्रदेश की पहचान भारत के अलावा अन्य स्थानों पर भी हो रही है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्युदय कोचिंग सेंटर जनपदों में संचालित किए गए हैं जिससे युवाएं जोड़ रहे हैं और कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं अभ्युदय कोचिंग केंद्र में कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों का भी अच्छे-अच्छे पदों पर चयन शासकीय सेवाओं में हो रहे हैं।
नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाकर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रशंसा की व आभार जताया। सभी ने ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी ,डिप्टी सीएम डॉक्टर यशवीर व डॉक्टर रोबिन सहित आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 जून 24

rktvnews

भोजपुर:महादेवा हनुमान मंदिर में परंपरागत रूप से धार्मिक फगुआ गायन का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार।

rktvnews

रायपुर : इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा।

rktvnews

Leave a Comment