RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)10 अगस्त। शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस संबंध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के कॉर्पस फंड के लिए ₹2.12 करोड़ की धनराशि की मांग पर अनुमोदन दिया।
बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक एन रविशंकर, बी. के. जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर समीक्षा, भूमि व संरचनागत समस्याओं के समाधान पर जोर।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंज़ूरी दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की पूर्व दिवस पर आयोजित होगा जनसंवाद:डा शशि

rktvnews

करवा चौथ: आस्था और विश्वास का प्रतीक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment