RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में लिया भाग।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)03 अगस्त।खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शनिवार को पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों और सूक्ष्म उद्यमियों के साथ आयोजित ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में राज्य के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के संभावित अवसरों तथा मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 से संबंधित विषय पर चर्चा करना था।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य इंडस्ट्री और मंत्रालय के बीच की दूरी को मिटाना है। ताकि जो कठिनाइयां, जो परेशानियां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आती है उसे दूर करने का और कम करने का प्रयास किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम आगमी 19 से 22 अगस्त तक वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 का आयोजन कर रहे हैं ताकि विदेश से आए लोग अपने टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन करने के साथ-साथ हमारे देश के यंग स्टार्टअप को भी वैश्विक मंच मिल सके। मुझे आशा है कि आज इस बैठक में उपस्थित हुए खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े लोग भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जब हम फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स खोलते हैं तो न सिर्फ हमारे किसानों को इसका आर्थिक लाभ होगा बल्कि हमारे राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा और हमारे युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस बिहार में प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देने के लिए हम लोग पूरी तरह काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के एक कृषि प्रधान देश है और बिहार भी कृषि प्रधान राज्य है जहाँ से मैं ख़ुद आता हूँ इसलिए फ़ूड प्रोसेसिंग की भूमिका और भी बढ़ जाती है । इससे राज्य को विकसित राज्य बनाने के दिशा में आगे लेकर जाना है। इससे बिहार के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और यह बिहार जैसे राज्य को एक विकसित राज्य की ओर आगे लेकर जाने में भी बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Related posts

बागपत :विद्यालय वाहन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव का निजी समारोह में जाने के क्रम में किया स्वागत।

rktvnews

एक पथिक रामदास राही की कहानी:अबही आउर चले के बा…..

rktvnews

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment