RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में कारगिल दिवस पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा के एनसीसी इकाई द्वारा 26 जुलाई कारगिल दिवस के अवसर पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीटीओ डॉ. स्मिता ने बताया की कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।जहाँ भारत के प्रधानमंत्री हर साल कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।जहाँ भारत के प्रधान मंत्री हर साल इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। एनसीसी की सीटीओ डॉ. स्मिता ने कहा गया भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद करने के लिए पूरे देश में समारोह आयोजित किए जाते हैं । भारत ने 26 जुलाई, 1999 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए करगिल में विजय पताका फहराया था। इसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई के दिन भारत करगिल विजय दिवस मनाता है. यह दिन उन सैनिकों की बहादुरी को समर्पित है जिन्होंने भारत को जीत दिलाई थी, साथ ही यह उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। डॉ. कुमारी शिल्पा ने कहा कि आज करगिल विजय दिवस है। इस मौके पर सभी को संबोंधित करते हुए मुझे गौरांवित महसूस हो रहा है। यह दिन हमारे सैनिकों और शहीदों को उनकी बहादुरी और देश के लिए समर्पण के लिए सम्मानित करने का है। निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में सभी एनसीसी कैडेटस ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया तथा अपने विचारों को व्यक्त करते हुए शहीद सेनानियों पर गौरवान्वित महसूस किया।

Related posts

भोजपुर : बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित! हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के 23वें संस्करण – वरुण 2025 के लिए तैयार।

rktvnews

सरिस्का टाईगर रिजर्व में दो शावकों के जन्म होने पर बाघों की संख्या 30 हो गई है।

rktvnews

कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

rktvnews

नहीं रहे दरभंगा के वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर,जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के वितरण शिविरों का श्री गोदारा ने किया निरीक्षण,ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने जांची व्यवस्थाएं!मुख्यमंत्री गुरूवार को करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का वर्चुअली शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment