RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार का जगदीशपुर और पीरो बार एसोसिएशन में चुनावी दौरा।

जगदीशपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयकांत दुबे ने किया सम्मानित।

अधिवक्ताओं ने मालाओं से किया स्वागत।

उम्मीदवार के पक्ष में अधिवक्ताओं ने लगाए नारे।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 12 जुलाई। लगातार चल रहे अपने चुनावी दौरें में आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद उम्मीदवार बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रहे वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने गुरुवार को अपने समर्थित वरीय अधिवक्ताओं अनिल कुमार यादव और डॉ कमलेश कुमार सिंह के साथ जगदीशपुर और पीरो में बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्हे अपना समर्थन देने का आग्रह किया।
उम्मीदवार संग शामिल वरीय अधिवक्ताओं ने बताया की जगदीशपुर और पीरो में एसोसिएशन के माननीय प्रतिनिधियों और सदस्यों ने विधा निवास सिंह का पूरे गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जीत का नारा लगाया।
जगदीशपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकांत दुबे ने उम्मीदवार का सम्मान करते हुए उन्हे डायरी व कलम भेंट की और उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की कामना से जीत के पूर्व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान एसोसिएशन के वरीय सदस्य बिंदा यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने समर्थन और जीत की शुभकामना के साथ विद्या निवास सिंह का मालाओं से स्वागत किया।
सहयोगियों ने बताया की पीरो बार एसोसिएशन में भी अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी और आत्मीयता से स्वागत करते हुए अपना समर्थन देने की बात कही और पीरो बार एसोसिएशन के सचिव श्यामनंदन मिश्रा उर्फ पप्पू जी ने विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह के पक्ष में समर्थन को के अधिवक्ताओं को संबोधित भी किया।
अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने बताया की चुनावी दौरे के दौरान अश्वनी कुमार सिंह उर्फ शिव जी सिंह,हरेंद्र राय ,धीरज राय,अरुण कुमार,वीरेंद्र सिंह,सुरेश पासवान,विपिन बिहारी, मो समसुल जी,भगवान शर्मा, राकेश कुमार सिन्हा,सुनिल श्रीवास्तव,अरविंद कुमार कुशवाहा,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,देवेंद्र ओझा,अनिल चौबे,धर्मेश कुमार,मार्कण्डेय सिंह,विनोद वर्मा,लाल बाबू यादव,योगेंद्र प्रसाद,जावेद हुसैन सहित अन्य वरीय अधिवक्ताओं से मुलाकात हुई जिन्होंने जीत की अग्रिम बधाई देते हुए अपने समर्थन को देने की बात कही। विद्या निवास सिंह ने सभी अधिवक्ताओं द्वारा सत्कार और समर्थन हेतु उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सभी विभागों के पदाधिकारी एवं मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

बागपत:यमुना इण्टर कॉलेज मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वैशाली: चेहल्लूम और जन्माष्टमी पर 400 से अधिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment