RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: हत्याकांड मे संलिप्त 2 गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)07 जुलाई। भोजपुर पुलिस ने संदेश थाना अंतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 2 को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोजपुर द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की मृतक के छोटे भाई आलोक कुमार, पे०-शैलेश कुमार राय, सा०-बारा, थाना-संदेश, जिला-भोजपुर द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उनका बड़ा भाई अभिषेक कुमार दिनांक-19.06.2024 को समय करीब 12:00 बजे दोपहर में अपने घर बारा से आरा के लिए यह कहकर निकले कि शाम में 05 बजे तक घर लौट आउँगा। परन्तु शाम तक घर नहीं लौटने के कारण परिवार के लोग फोन करने लगे तो मोबाईल बंद बताने लगा, काफी खोजबीन किया गया परन्तु उनका बड़ा भाई कहीं नहीं मिला तो आलोक कुमार के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में आरा नवादा थाना कांड सं0-424/24. दिनांक-20.06.2024, धारा-363 भा०द०वि० एवं परिवर्तित धारा-363/302/201/34 भा०द०वि० आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। आरा नवादा थाना के द्वारा गुम हुए उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक-20.06.2024 को शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही रोड ब्रिज के पास 01 अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान अभिषेक कुमार के रूप में वादी आलोक कुमार के परिजनों के द्वारा किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु पु०नि० राकेश कुमार रौशन, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के नेतृत्व में पु०नि० कमलजीत, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नवादा थाना, पु०अ०नि० संतोष कुमार, प्र०पु०अ०नि० बबलू कुमार, दोनो आरा नवादा एवं डी०आई०यू० टीम तथा आरा नवादा थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना / तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा अपने दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में उक्त घटना को कारित करने की बात स्वीकार की गई और बताया कि इस कांड को कारित करने में हम दोनो के अतिरिक्त अन्य 05 अभियुक्त शामिल थे। उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी किया जा रहा है।
गिरफ्तारी

(i) करण कुमार, पे०-नन्दजी महतो, सा०-पवना, थाना-पवना, जिला-भोजपुर।

(ii) सुरज कुमार, पे०-बिन्देश्वरी प्रसाद, सा०-पवना, थाना-पवना, जिला-भोजपुर

Related posts

बक्सर: 07 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:नशा मुक्ति अवेयरनेस फोरम का गांव और वार्ड स्तर पर होगा गठन।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

जब से गदही कुल में आई हूं बहुत आत्म सुख पाई हूं : गदही दुल्हा

rktvnews

Leave a Comment