RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)07 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को यहां उनके निवास कार्यालय में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के तत्त्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किये जा रहे सन्त सम्मेलन व स्नेह मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समारोह में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य हिस्सों से भी संतगण हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आमन्त्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया।
इस अवसर पर सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के अध्यक्ष संत रविकर साहेब, सचिव घनश्याम साहेब, बलवान साहेब, विजय साहेब, क्षेमेंद्र साहेब, रतन साहेब, भूमेश्वर साहेब, रेमन दास जी, गणराज जी, रमाकांत जी, हेमप्रकाश जी, पुष्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

लोजपा (रा) के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान 16 जनवरी को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महा सभा में हजारों समर्थकों संग करेंगे शिरकत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के 13वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

प्रो पूनम कुमारी एसबी कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्राचार्या!कॉलेज का विकास और छात्र हित मेरी प्राथमिकता:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment