RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखंड) 04 जुलाई।आज समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कार्य योजना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा 15वें वित्त एवं मनरेगा योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के कार्यों को पूरा करें ताकि स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के कार्यों को स समय पूरा किया जा सके।
पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन अंतर्गत सेग्रीगेशन शेड के कार्यों का संचालन से संबंधित प्लान क्षेत्र विजिट कर बनाने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जिले में खराब परे चापानल की मरम्मती कराएं।
प्लास्टिक पृथक करण शेड के संचालन हेतु मानव बल से संबंधित कार्यों को 15 वें वित्त आयोग से करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, विभिन्न तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

संजय कुमार ने पीएसएससीआईवीई के बैगलेस डेज़ संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर:मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत आरा विधानसभा में गणना फार्म भरने में भारी लापरवाही पर लगे रोक:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरिक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी गया ने मोहरा स्तिथ तपोवन गर्म जल कुंड का किया औचक निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment