RK TV News
खबरें
Breaking News

बद्रीनाथधाम में नगर पंचायत प्लास्टिक के कचरे से कर रहा बेहतर आमदनी।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 जुलाई।बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट को नगर पंचायत प्रशासन ने आय का बेहतर संसाधन बना लिया है। इस वर्ष अब तक नगर पंचायत ने धाम में बिखरे प्लास्टिक कचरे का विपणन कर 2 लाख 61 हजार 500 रुपए की आय अर्जित की है। इससे धाम प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो रहा है और नगर पंचायत की आमदनी हो रही है।
बदरीनाथ धाम की सफाई का जिम्मा नगर पंचायत बदरीनाथ का है। जिसके लिए नगर पंचायत की ओर से 45 पर्यावरण मित्रों की तैनाती मुख्य नगर क्षेत्र, 22 की मंदिर परिसर में तैनाती की है। इसके साथ ही नगर से निकलने वाले कचरे के कॉम्पेक्टिंग, कम्पोस्टिंग और सेग्रीगेशन के लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती की है। जिनके माध्यम से कचरे को एकत्रित कर ब्लॉक बनाकर विपणन किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बीते 15 दिन में पंचायत प्रशासन ने करीब 12 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर ₹1.35 लाख की आय अर्जित की है।

Related posts

भोजपुर:योग-ध्यान व वैदिक शिक्षा डीएवी की विरासत रही है : प्राचार्या नूपुर ठाकुर

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के समक्ष दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर दिया प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास!राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने भारत का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन किया आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा घाट पर युवाओं द्वारा की गई सफाई।

rktvnews

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को छुट्टियों की कटौती के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment