RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा को श्रद्धांजलि दी।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 27 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा आर्थिक खुशहाली, कृषि, सिंचाई और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने में अग्रणी थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि। वे दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो अपनी दूरदृष्टि और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते थे। वे आर्थिक खुशहाली, कृषि, सिंचाई और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने में अग्रणी थे। उन्होंने बेंगलुरु शहर को विकसित किया था, जिसे आज अपनी गतिशीलता, जीवंतता और नवाचार के लिए विश्व स्तर पर प्रशंसा मिलती है। हमारी सरकार समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को पूरा करने और उनके द्वारा संजोए गए मूल्यों को बनाए रखने के लिए काम करती रहेगी। ‘समृद्धि की प्रतिमा’ से तस्वीरें साझा कर रहा हूँ, जिसका 2022 में उद्घाटन करने का मुझे सम्मान मिला।”

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

एयर वाइस मार्शल एस. शिवकुमार ने भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) के रूप में पदभार संभाला।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

rktvnews

Leave a Comment