RK TV News
खबरें
Other

भोजपुर:1974 के छात्र आन्दोलन के जुझारू नेता, जे. पी. सेनानी स्व. प्रेमदर्शन उपाध्याय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 22 जून।लोकनायक जयप्रकाश स्मारक,कलक्ट्री तालाब,आरा पर 1974 आन्दोलन के सेनानियों और शहर के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमदर्शन उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान के महासचिव सुशील कुमार द्वारा बताया गया की 15 जून को सीढ़ी पर गिर जाने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे।आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।उन्हें पटना के ‘हाई टेक’ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ 16 जून के प्रातः उनका दुखद निधन हो गया।
सुशील कुमार ने उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। भाई के परिवार के साथ रहते थे।उपाध्याय जी जे. पी. के प्रतिबद्ध अनुयायी थे। पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता रहते हूए भी दलीय राजनीति से हमेशा अलग रहे। पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर ने प्रेमदर्शन उपाध्याय को एक निश्छल और प्रतिबद्ध समाजकर्मी बताया।वो जीवन भर सम्पूर्ण क्रांति के प्रति समर्पित रहे. कृष्ण बिहारी, अधिवक्ता ने उनके साथ बिताये जेल जीवन के संस्मरणों को अश्रुपूरित नेत्रों याद किया।
सभा के अंत में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन स्मारक के महासचिव सुशील कुमार ने किया. सभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, गुलाबचंद प्रसाद, रामाका़ंत ठाकुर, विनोद सिंह, नाथूराम, अवकाश प्राप्त न्यायधीश अरूण श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी, अशोक मानव, साहेब कुमार, लड्डू भोपाली, अश्विनी कुमार, सरफराज अहमद, संजीत कुमार, अरूण श्रीवास्तव, राजेन्द्र मनियारा, प्रह्लाद सिंह के अतिरिक्त कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
अशोक मानव ने कहा कि जे. पी. सेनानियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की कमी है. स्मारक संस्थान का एक वाट्सएप समूह बनाया जाय. इस प्रस्ताव को सवसम्मति से मान्य किया गया।
श्रद्धांजली सभा के आयोजन में रंगकर्मी साहेब लाल और लड्डू भोपाली की प्रमुख भूमिका थी।

Related posts

गढवा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन ने भी प्लेटफार्म पर लगे धवनी यंत्रों से प्रधानमंत्री के मन की बात को किया प्रसारित।

rktvnews

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति गठित

rktvnews

Leave a Comment