RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ शो में हुई अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर की एंट्री।

RKTV NEWS/पीआर 24*7,22 जून।शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में आशी और सिद्धार्थ का किरदार निभाने वाले स्वाति शर्मा और भरत अहलावत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, जिसके चलते वे उनकी पसंदीदा जोड़ी बन गए हैं। शो में कई बाधाओं को पार करने के बाद, सिद्धार्थ और आशी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि, एक नए किरदार के आने से उनका यह सफर अब नया मोड़ लेने वाला है।
विभिन्न लोकप्रिय शोज में अपनी विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर ने छह साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी की है। वह ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में सिद्धार्थ की नीलिमा मौसी के रूप में नज़र आ रही हैं, जिन्होंने उसे अपने बेटे के रूप में पाला है। हालांकि, नीलिमा के किरदार के कई लेयर्स हैं, जो इस कहानी के आगे बढ़ने के साथ सामने आएँगे।
शो में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए आरज़ू गोवित्रिकर कहती हैं, ”मैं शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और रोमांचित महसूस कर रही हूँ। काफी समय तक टेलीविजन से दूर रहने के बाद, मैं अपनी मजबूत वापसी के लिए एक अनोखी भूमिका की तलाश में थी और नीलिमा का किरदार बिल्कुल सही समय पर मेरे पास आया। इस कहानी ने वास्तव में मेरा ध्यान खींचा और मैं नीलिमा के किरदार को चित्रित करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ, क्योंकि यह भूमिका मेरे द्वारा पहले की गई सभी भूमिकाओं से बहुत अलग है।”
वह आगे कहती हैं, ”नीलिमा एक आधुनिक युग की महिला है, जो अपने स्टाइलिश और मॉडर्न व्यवहार के लिए जानी जाती है। वह एक सफल बिजनेसवुमन है और सिद्धार्थ को अपने बच्चे की तरह प्यार करती है। हालांकि, नीलिमा का किरदार जितना आकर्षक नज़र आ रहा है, उनकी कहानी उससे कहीं ज्यादा रोचक होगी। मैं नीलिमा मौसी को लेकर दर्शकों द्वारा मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हूँ और आशा करती हूँ कि मेरे फैन्स और दर्शक हर बार की तरह इस बार भी मेरे किरदार और शो दोनों को अपना प्यार और समर्थन देंगे”
‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो का अपकमिंग एपिसोड कई उतार-चढ़ाव से भरपूर होने वाला है, जो निस्संदेह दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखेगा। इस कहानी में आरज़ू गोवित्रिकर के किरदार के आने से दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा, जो उनके लिए बहुत रोचक साबित होगा।
अधिक जानकारी के लिए देखिए ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स की बैठक की।

rktvnews

राष्ट्रीयस्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

भोजपुर : जनसुराज की सरकार आने पर बदलेगी व्यवस्था : तथागत हर्षवर्धन

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया गणराज्य के गृह एवं सुरक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें: उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment