RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।डॉ. एल. मुरुगन ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सरकार और देश के लोगों के बीच संवाद सेतु के रूप में कार्य करके सरकारी नीतियों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ. मुरुगन ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण तथा शहरी घर बनाने का कैबिनेट का निर्णय इसका उदाहरण है।
मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय तथा उसके तहत मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मुरुगन का स्वागत किया।

Related posts

गढ़वा:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वा में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिपार्ड में ‘मंथन 2025’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment