RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर के डुमरिया मे विजय जुलूस निकालने वालों के साथ मारपीट ! कई चोटिल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और शपथ ग्रहण समारोह की खुशी में निकाले गए विजय जुलूस में शामिल भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं और राजद समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गये। घटना 9 जून की देर शाम और रात भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव की है। 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुशी में भाजपा पश्चिमी मंडल के महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में  नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई थी। विजय जुलूस जैसे ही डुमरिया स्थित काली मंदिर जाने के लिए पहुँचा तब तक भाजपा समर्थकों और राजद समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। चले लाठी, डंडा और ईंट-पत्थर से कई लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचीं और मामले को शांत कराया। मामले को शांत करने और दोनों पक्षों के बीच समन्वय बनाने के लिए जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बिहिया इंस्पेक्टर रामानंद मंडल, प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, शाहपुर बीडीओ राकेश कुमार, भाजपा एवं राजद दोनों पक्षों के समर्थक, जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्वक रहने की सलाह दी गई। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध मे दोनों पक्षों से लिखित आश्वासन ले लिया गया है। दोनों पक्षों के लोग आपस में मिलजुल कर प्रेमपूर्वक एवं शांति पूर्वक रहने के लिए सहमत हैं। इसके बावजूद भी अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उस संबंध में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार: सारण:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

देवघर:आईओसीएल और जिला प्रशासन में हुआ एमओयू, सदर अस्पताल में स्थापित होगा अल्ट्रासाउंड मशीन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

rktvnews

गढ़वा:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन हेतु व्यापक अभियान प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

Leave a Comment