RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा में इंडिया गठबंधन की जीत पक्की: सुदामा प्रसाद

सुदामा प्रसाद ने चलाया धुआंधार जनसम्पर्क अभियान, सँदेश, आरा, शाहपुर और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवों-मुहल्लों में पहुंचे।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर )29 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
सुदामा प्रसाद ने दोपहर से पहले संदेश और आरा विधानसभा क्षेत्र के गोठहुला, सलेमपुर, जोकटा,जहनपुर, अलीपुर, जमीरा और अनाइठ में जनता से सम्पर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क में आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा, मुखिया भरथ यादव, जिला पार्षद धंनजय यादव, उत्तराखंड के माले नेता आनंद सिंह नेगी, किसान जय मंगल सिंह, रामाधार सिंह यादव आदि समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।
इस दौरान नौजवानों समेत हर उम्र और हर समुदाय के लोगों ने भारी तादाद में जुटकर जगह-जगह फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके सांसद की विदाई तय कर दी है। देश में भारी बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि मोदी शासन के दस साल देश में तबाही व बर्बादी के साल रहे। चार चरणों के चुनाव ने उनकी विदाई तय कर दी है। आरा मोदी सरकार को ऐसा जोरदार धक्का देगा कि भाजपा फिर कभी सत्ता में नहीं लौट पाएगी।

Related posts

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम को समाप्त हेतु समाज को जागरूक करें : डीएम

rktvnews

सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये 1344 लाभुकों को बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत दी गई है स्वीकृति!जिलाधिकारी ने चयनित लाभुकों में से दो को प्रथम किश्त की राशि के चेक का किया वितरण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

डीओपीटी के केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड ने चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:जीरो माइल–पातर व जीरो माइल–असनी पथ चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment