RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा(माले) ने शुरू किया धुंआधार प्रचार,नेताओं ने नुक्कड़ सभाओं में झोंकी ताकत।

कई पूर्व मंत्री और विधायक भी प्रचार में उतरे!सामाजिक संगठनों ने भी दिया समर्थन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 मई।चुनाव प्रचार के अतिंम दौर में भाकपा(माले) ने अपने प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कई माले नेता चट्टी-बाजारों और शहर के नुक्कड़ों पर उतरकर सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य और उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने आज जगदीशपुर के नयका टोला मोड़, किला मैदान समेत कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता जितेंद्र यादव ने आज बिहिया नगर क्षेत्र समेत आसपास के चट्टी बाजारों पर करीब दर्जन भर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
खेग्रामस के राष्ट्रीय सचिवों – राजेश साहनी और शत्रुघ्न साहनी ने खवासपुर और सलेमपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

कई संगठनों ने दिया सक्रिय समर्थन

वैश्य समाज और बिहार कुम्हार(,प्रजापति) समन्वय समिति समेत कई सामाजिक संगठनों ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की।
आरा में मौलाबाग स्थित साह काम्पलेक्स में आयोजित वैश्य समाज की एक महती बैठक में सर्वसम्मति से सुदामा प्रसाद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
आज ही बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति ,जिला -आरा के तत्वाधान में कोईलवर -प्रखंड के जोगटा गांव में प्रजापति समाज एवं अति पिछड़ा समाज की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जिता कर संसद भेजने का काम करें। सुदामा प्रसाद को जिताने का आह्वान किया गया।
शशि पंडित की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्य्क्ष श्री दानी प्रजापति,संजीव कुमार बिट्टू ,उमाशंकर पंडित, हरेंद्र पंडित सहित शीर्ष नेता मौजूद थे।

पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने सुदामा प्रसाद के लिए वोट मांगा

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजद नेता शिवचन्द्र राम ने आज अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर,बलिगांव, पसौर,कथराइइं, चांदी, बहरी, काउप, धंधौली, नहसी आदि गांवों में आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन के लिये वोट मांगा।
पूर्व मंत्री व विधायक समीर महासेठ और रणविजय साहू, विधान पार्षद विनोद जायसवाल, विधायिका मंजू अग्रवाल और विधायक वीरन्द्र गुप्ता ने भी आरा समेत क्षेत्र के कई हिस्सों में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए अभियान चलाया।

Related posts

बागपत:शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने ग्राम बिजरौल में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सूनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खलनायकों की भूमिका पर भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित खलनायक रंजीत, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद और किरण कुमार ने “द विलेन्स – लीविंग अ लास्टिंग इम्प्रेशन” शीर्षक विषय पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

महू में बाबा साहब की जयंती पर एनसीपी (एसपी) ने किया भव्य आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने डाली जीवनी पर रोशनी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 मार्च 25

rktvnews

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

rktvnews

भोजपुर:सन्देश के आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment