RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:सभी मतदान केंद्रों पर होंगी सुविधाएं अपार,प्रजातंत्र के उत्सव पर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

जिला में 367 नागरिकों को मिलेगा घर से वोट डालने का अधिकार।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ )18 मई। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2024 में जिला महेंद्रगढ़ के नागरिक अपने मत का अधिकार का प्रयोग पूरे गर्व के साथ करेंगे। यह प्रजातंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस त्यौहार के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार मतदान केंद्रों पर इस बार बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हीट वेव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को अपार सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए हैं ताकि किसी भी नागरिक को मत डालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर रेंप की सुविधा भी दी गई है ताकि विकलांग मतदाता आसानी से मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकें।
डीसी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों व गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केंद्र पर बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही रोशनी व बिजली की सुविधा के लिए बिजली निगम को सख्त हिदायत दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर किसी भी नागरिक को अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है तो वहां पर मेडिकल किट की भी सुविधा रहेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के लिए स्वच्छ पानी की सुविधा भी रहेगी।
मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्थान व मार्गदर्शन के लिए उचित संकेतक भी लगाए जाएंगे। महिला तथा पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी साथ ही मतदान केंद्रों में उचित व्यवस्था होगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह मतदान के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन कर सकते हैं। 25 मई को मतदान तिथि को पूरा देश चुनाव का पर्व-देश का गर्व की थीम पर मना रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला में ऐसे 367 नागरिकों ने अपने घर से मतदान की सुविधा के लिए अपने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म में आवेदन किया था। इनमें 260 सीनियर सिटीजन तथा 107 विकलांग जन शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं व 40 फीसदी से अधिक दिव्ययांगों को घर से मतदान करने का मौका दिया है।

Related posts

आ गए राजा राम, जश्नोत्सव में डूबा हिंदुस्तान… मांगी गई शांति समृद्धि सौहार्द की दुआएं।

rktvnews

केंद्र ने मसूर (दाल) के अनिवार्य भंडार की जानकारी तत्काल प्रभाव से देने के लिए परामर्श जारी किया।

rktvnews

धार्मिक ग्रंथ एवं भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ कानून बनना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

आईसीएफटी-यूनेस्को-आईएफएफआई साझेदारी महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्शों को बनाए रखने का प्रयास करती है: सर्ज मिशेल, वाइस प्रेसिडेंट, आईसीएफटी-यूनेस्को

rktvnews

भोजपुर:11 अक्टूबर को महाराणा प्रताप के जीवनी पर भव्य कार्यक्रम!महाराणा प्रताप के उच्च आदर्शो को जन जन तक पहुंचाना लक्ष्य:संयोजक भाई बरमेश्वर

rktvnews

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

rktvnews

Leave a Comment