RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

बड़गांव में फर्जी मुकदमे में 23 अति-अतिपिछड़ों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे भाजपाई साजिश : राजेश साहनी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।आरा संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए  अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्टीय सचिव व निषाद समाज के नेता राजेश साहनी ने सहार और संदेश प्रखंड के दर्जनों गाँवों में जनता के साथ संवाद कार्यक्रम किया।
राजेश साहनी ने सहार प्रखंड के चंवरी, लोदीपुर, मढिया, अंधारी, खैरा, सहार टोला, पेउर, और बरूहीं तथा संदेश के बागा – रामनगर, नुरपुर, सरैया, काजीचक, संदेश, त्रिकौल, रेपुरा, चिल्होस, बंगला व सारीपुर आदि गांवों में बिंद व मल्लाह समाज के लोगो की सभाओं को सम्बोधित किया।
राजेश साहनी ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार देश के अति पिछड़ों व दलित- आदिवासियों की दुश्मन है। वह बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान की जगह मनुस्मृति थोपना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपाई साजिश के तहत ही अगिआंव के बड़गांव में बिंद समाज के 14 लोगों समेत दलित, पिछड़ी व अतिपिछड़ी जातियों के 23 लोगों को हत्या के एक फर्जी मुकदमें में आजीवन कारावास की सजा दे दी गई है। क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक मनोज मंजिल का नाम भी इन सजा पाने वालों में शामिल है। वहां पुनः चुनाव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बड़गांव के गरीबों को न्याय तभी मिल पायेगा जब फिर से वोट की ताकत दिखाई जाए और नरेंद्र मोदी को जो अति पिछड़ों के नाम पर नकली आंसू बहाते रहते हैं, सत्ता से खदेड़ भगाया जाए। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी गरीबों को एकजुट होना होगा और मोदी सरकार द्वारा छीन लिए गए सारे हक-अधिकार फिर से हासिल करने होंगे।
संवाद कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी के नेता कालीचरण चौधरी, बंशी चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, डा.प्रवीण चौधरी,अक्षय चौधरी, राजेश चौधरी  भगवती चौधरी,नंदा चौधरी,साहेब चौधरी,शिव मुरत चौधरी,शिव चन्द्र चौधरी,और भाकपा(माले) नेता जीतन चौधरी, नीलम कुवंर  सहित कई अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा की सराहना की।

rktvnews

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

सॉस लैब्स ने एआई-ड्रिवन टेस्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में खोला आरएंडडी (R&D) हब

rktvnews

जापान ने शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए भारत को आधिकारिक विकास सहायता देने का वादा किया है।

rktvnews

Leave a Comment