RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।13 मई को महंत महादेवानंद विश्वविद्यालय में जिंगल प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक एवं डमी ईवीएम वोटिंग की ट्रेनिंग छात्रों को दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर मीना कुमारी ने कहा कि सभी मताधिकार का प्रयोग करें एवं महादान करें। इस कार्यक्रम में एनएनएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर राखी सिन्हा एवम डॉक्टर सुप्रिया झा और साथ में कैंपस एंबेसडर अंशु पांडे और मनीषा कुमारी ने भी छात्राओं का मताधिकार के प्रति उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुप्रिया झा ने दिया। आज के इस कार्यक्रम के फल स्वरुप मतदाता जागरूकता अभियान जो की पिछले एक महीने से महाविद्यालय में विभिन्न आयोजनों द्वारा जैसे रैली, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सिगनेचर कैंपेन, इत्यादि द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता बताई गई। महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी गण एवं छात्राओं के पूर्ण योगदान से यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा। आज के इस कार्यक्रम में डीपीओ श्री अमित कुमार सिंह, भोजपुरी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को डमी ईवीएम द्वारा ट्रेनिंग दिया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा लोकतंत्र पर्व है आप सभी लोग एक जून को वोट देने जाएं। आज के इस कार्यक्रम में डॉक्टर स्मृति, डॉ अंजू कुमारी, डॉ रजनी, डॉ अमरेश, डॉ जुगल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में जिन छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया था उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

Related posts

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

बागपत में भव्य रूप से 24 जनवरी को मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय बालिका दिवस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी।

rktvnews

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।

rktvnews

“आदि पुरुष” फिल्म प्रभु श्री राम की मर्यादा पर चोट पहुंचाती है-अतुल प्रकाश

rktvnews

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment