RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वंचित वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक दायित्व: डा कृष्ण मुरारी अग्रवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मई।जगदीशपुर हरिगांव स्थित तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पटना एवं ‘नई आशा‘ आरा के संयुक्त तत्वावधान में वंचित वर्ग के 100 विद्यार्थियों के बीच स्कूली पोशाक का वितरण किया गया। महाविद्यालय के सचिव डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने ऑनलाइन अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, सामाजिक जागृति आएगी और समग्र समाज का उत्थान हो सकेगा और बच्चों में हीन भावना की समाप्ति होगी।
प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पांडेय ने स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल के सभी समारोह व गतिविधियों में यूनिफॉर्म में ही उपस्थित होने चाहिए।
मुख्य अतिथि सह नई आशा के संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश ने अपने विचारों को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को पोशाक पहनकर साफ-सफाई के साथ नियमित रूप से विद्यालय जाने की सीख दी।
विशिष्ट अतिथि कृष्ण माधव अग्रवाल ने कमजोर वर्ग की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की बातें कहीं।
ईं. संजय शुक्ल ने बच्चों से सदैव मुस्कुराते हुए पढ़ाई के प्रति ध्यान केंद्रित रखने की बात कहीं। मुखिया विजय शंकर चोबे ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के लिए वे अपने स्तर से भरपूर प्रयास करेंगे।संचालन डॉ. मनोज कुमार उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज तिवारी ने किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक पीएम जेना, चंदन गुप्ता, प्रमोद कुमार, रजय कुमार, केबी यादव, विक्रांत सिंह सहित समस्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी व सरोज कुमार, वीरा मुसहर एवं बेबी कुमारी आदि थीं।

Related posts

27 दिसंबर को मनेगी डॉ.शंकरदयाल सिंह की 86वीं जयंती,कवि-सम्मेलन में जुटेंगे दिग्गज कवि एवं शायर।

rktvnews

भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू कुँवर सिंह के विजयोत्सव 23 अप्रैल पर विशेष।

rktvnews

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त की राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए),आइसा ने भगत सिंह की 117 वीं जयंती पर निकाला युवा दावेदारी मार्च।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, अबतक के कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा दिलीप जयसवाल का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment