RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया पीरो स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई। रविवार को जनता की शिकायत पर प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ सिन्हा ने बताया कि इमरजेंसी में आयुर्वेदिक चिकित्सक कार्यरत थे, डॉ आजाद ।आज इमरजेंसी में सिर्फ 8 मरीजों को देखा गया था। जिसमें दो मरीज मारपीट, झगड़ा के थे। उपस्थित डॉक्टर ने कहा कि रविवार होने के चलते मरीजों की संख्या कम है ।डॉ सिन्हा ने ओपीडी, एडमिशन, भरती वार्ड का निरीक्षण किया एवं फोन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन कुमार से बात की ।सफाई एवं अन्य सुविधा सुधारने का निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के कारण आयुर्वेदिक चिकित्सा से काम लिया जाता है। बहुत से फाइल एवं रजिस्टर रविवार होने के चलते नहीं मिल पाए l एक प्रेस रिपोर्टर के द्वारा बताया गया था कि परसों महादेव नर्सिंग होम, जो हाई स्कूल पिरो के पास है, वहां किसी मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी, काफी हंगामा हुआ था। मगर वहां जाने पर संस्थान बंद पाया गया। निरीक्षण टीम के साथ थे सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार एवं बबलू यादव।

Related posts

चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून, 2023 को दिया जाएगा।

rktvnews

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की विशेष योजना।

rktvnews

देवघर:सूचना भवन में उद्घोषक पद के लिए साक्षात्कार संपन्न।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! गुरु के उचित मार्गदर्शन से मिली सफलता:अवर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

rktvnews

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक का सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

वर्धन पुरी ने विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी की!

rktvnews

Leave a Comment