RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व तीन को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।भोजपुर पुलिस को 03 मई की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़हरा थानान्तर्गत बबुरा फोरलेन संगम होटल से करीब 100 गज दक्षिण फोरलेन के पूर्वी किनारे कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० संजय कुमार, थानाध्यक्ष बड़हरा थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० अरूण कुमार, बड़हरा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्यों ही बबुरा फोरलेन संगम होटल के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखते हीं कुछ अपराधकर्मी भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया और उसका विधिवत् तलाशी लिया गया तो उनलोगों के पास से 02 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 01 फाईटर बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 03 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में बड़हरा थाना कांड सं0-176/24, दिनांक-03.05.2024, धारा-399/411/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

बरामदगी

(i) देशी कट्टा-02 (ii) जिंदा कारतूस-03 (iii) मोबाईल-02 (iv) फाईटर-01

गिरफ्तारी

(1) रंजन कुमार, पिता रविन्द्र पासवान, सा०-सूरज नगर सेमरा मकदुमपुर, थाना-बड़हरा,जिला-भोजपुर।

(ii) विपुल कुमार, पिता-कृष्णा पासवान, सा०-सूरज नगर सेमरा मकदुमपुर, थाना-बड़हरा, जिला-भोजपुर।

(iii) यशवंत कुमार, पिता-कृष्णा पासवान, सा०-सूरज नगर सेमरा मकदुमपुर, थाना-बड़हरा, जिला-भोजपुर।

 

Related posts

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

सारण:आज जेपी के घर में बिजली बहाल होने की घटना हमें बताती है कि जब लोग अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ती हैं, यही लोकतंत्र की ताकत है : प्रशांत किशोर

rktvnews

दुमका:12 वर्षीय बालक को बाल श्रम से मुक्त करा बाल कल्याण समिति दुमका के समक्ष किया गया प्रस्तुत।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर सेमिनार आयोजित!पूरे देश से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा,परिचर्चा में रखे अपने विचार।

rktvnews

पर्यटन स्थलों के सौंदर्य एवं विशेषताएं विषय पर निबंध और फोटोग्राफी में विजेताओं को उपायुक्त ने दिया पुरस्कार।

rktvnews

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त की राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment