RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रथम चरण के चुनाव रुझान से बौखलाएं प्रधानमंत्री मोदी चरम साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए दे रहे हैं भाषण:कुणाल

देश की जनता मोदी के साम्प्रदायिक बहकावे में नहीं आयेगी:कुणाल

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 अप्रैल।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा-माले की आरा विधानसभा संचालन समिति की बैठक पार्टी जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में आयोजित की गई!बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आरा विधानसभा में चुनाव को रणनीति बनाई गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डो व ग्रामीण इलाकों के एक-एक पंचायतों के साथ ही हर बुथ पर बुथ कमेटी बनाकर हर घर चलो अभियान चलाने की योजना बनाई गई।
बैठक में अगले सात दिनों तक मोदी सरकार व उनके मंत्री आरके सिंह की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने और इंडिया महागठबंधन उम्मीदवार सुदामा प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की जाएगी!
बैठक में संसदीय क्षेत्र के छात्र नौजवानोंं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों व्यवसायियों को संगठित करने और उनके बीच जोरदार प्रचार अभियान चलाने की योजना बनाई गयी!
बैठक में हर पंचायत व शहर हर वार्डों में महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले रज्य सचिव कुणाल ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ मतदान किया! इससे बौखलाए प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण के जरिये साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं और महिलाओं को भी ‘मंगलसूत्र विवाद’ के जरिये अपने नफरती अभियान में समेटने में लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के झांसें में नहीं आने वाली है और अगले चर णके चुनावों में भी नरेंद्र मोदी को सबके सिखाने और इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों विजयी बनाने के लिए मतदान करेगी!
बैठक में राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा, राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव दिलराज प्रीतम,संगीता सिंह,शोभा मंडल,विकास कुमार,राजेंद्र यादव,धीरेन्द्र आर्यन,कलावती देवी,हरेराम सिंह,संतविलास राम,कामता प्रसाद,कृष्णरंजन गुप्ता,देवांनद पासवान शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय युवा संसद का समापन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment