RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पूर्वी चंपारण:नियमित टीकाकरण सुदृढ करने को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण(मोतिहारी)24 अप्रैल।नियमित टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफ़ी गंभीर है, नियमित रूप से दिए जाने वाले टीके के स्तर को बढ़ाने व सुदृढ़ीकरण को लेकर मोतिहारी के एक निजी सभागार में जिलास्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिँह, एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा,डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डाॅ मनोज तुमराडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों के द्वारा टीकाकरण का गंभीरतापूर्वक विश्लेषण आवश्यक है, वे हर कार्यों की उपलब्धी के लिए जिम्मेवार पदाधिकारी हैं, प्रशिक्षण के बाद प्रभारी अपने पीएचसी टीम के साथ बेहतर प्रयास करें, एसीएमओ डा श्रवण पासवान ने बताया कि कमजोर उपकेन्द्र की ग्रेडिंग कर वहाँ विशेष अभियान की व्यवस्था करें।
डा शरतचंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार के पास बच्चों के टीकाकरण के लिए सारी सुविधाएं मौजूद है, बच्चों के टीकाकरण के लिए 100% ट्रेकिंग आवश्यक है, उन्होंने माइक्रोप्लान का विश्लेषण कर इसे बेहतर बनाने का सुझाव दिया।कार्यक्रम आयोजक डब्ल्यूएचओ टीम के जिला सर्विलेंस अधिकारी डा मनोज तुमराडा ने प्रशिक्षण में टीके के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिले में अभी काफी बच्चे छुटे हुए हैं, यह वे बच्चे हैं जिनके टीकाकरण में डेढ माह या 6 सप्ताह पर पेन्टा प्रथम के साथ अन्य टीके दिया जाना है, पेन्टा टीका एक वर्ष के भीतर हीं दिया जाता है, मगर काफी बच्चे टीके की इस सुविधा से वंचित है. जिला कार्यशाला में प्रखण्ड के अस्पताल प्रभारी, बीसीएम, नोडल मेडिकल आफिसर साथ-साथ पार्टनर एजेंसी के लोगों की क्षमता का संवर्धन किया जा रहा है ताकि जीरो डोज की समस्या न रहे और उम्र के अनुसार बच्चे को टीके दिए जा सके। डाॅ तुमराडा ने बताया कि क्षमता संवर्धित होनेवाले अस्पताल अधिकारी प्रखण्ड में आयोजित होनेवाले कार्यशाला मे चिकित्सक, एएनएम का संवर्धन किया जायेगा ताकि सभी बच्चे उम्र के अनुसार टीके ले सकें. आज अरेराज, आदापुर, रक्सौल, बनकटवा, घोडासहन। हरसिद्धि, छौडादानो, केसरिया, चकिया, कोटवा, कल्याणपुर, पहाडपुर तथा ढाका का कार्यशाला सम्पन्न हुआ है जबकि कल 25/4/24 को पकडीदयाल, मेहसी, पताही, बंजरिया, फैनहारा, मोतिहारी सदर, पिपरा कोठी , रामगढवा, संग्रामपुर, तुरकौलिया, सुगौली, चिरैया, तेतरिया तथा मधुबन का होगा।

Related posts

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

rktvnews

भोजपुर :परमात्मा को प्राप्त करने का संगीत सबसे निकटतम मार्ग : डॉ के.एन. सिन्हा

rktvnews

गंगा महोत्सव में पवन की आवाज के जादू के मुरीद हुये दर्शक।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

गया: प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने को ले पुलिस अधिकारी एवं पदाधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment