RK TV News
खबरें
Breaking News

लोकतंत्र के पर्व पर मनीषीगण की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी आयोजित।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)11 अप्रैल। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र की भारतीय पद्धति इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें संविधान निर्माताओं ने स्थायित्व की जगह जवाबदेही को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका की जवाबदेही से ही लोकतंत्र सुदृढ होता है।
उन्होंने लोकतंत्र के पर्व पर मनीषीगण की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता और शिक्षा जरूरी है। बुद्धिजीवी लोगों को संवैधानिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी विचारशीलता, विद्वत्ता, औमौलिक चिंतन से ही लोकतंत्र के मूल तत्वों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित
‘लोकतंत्र के पर्व पर मनीषीगण की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान का लक्ष्य ही समाज का सर्वांगीण विकास है।
उन्होंने कहा किभारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यहां संसदीय व्यवस्था को इसीलिए अपनाया गया ताकि सरकार में प्रत्येक वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर देते हुए बुद्धिजीवी वर्ग को इसमें अपना निरंतर योगदान देने का आहृवान किया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर : हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन! राज्य के मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी होंगे पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।

rktvnews

बाल श्रमिकों का सर्वोच्च हित हमारी प्राथमिकता:श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment