RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ख़्वाब…! :अमित मराठे

ख़्वाब…!

एक रंगीन फ़िल्म है ।
कभी भी देखता हूं ।
पूर्वजों के पूर्वज ,
स्नेही मित्र गण ,
जैसे जिसके रिश्ते
वैसे अनुबंध रहे
ख्वाबों में उतर आते ।

मैं कौन हूं ?
कहां से आता हूं ?
क्या कर जाता हूं ?
यह हकीकत रहस्य है ।
ख़्वाब जब चले आते,
अजीब चक्र लगाते ।
वक्त ऐसे कटते ,
जाने अनजाने में ,
विस्मय में बने रहते ।

मेरी कुशाग्रबुद्धि ,
मंद मंद मुस्कराती ।
अपने पराये हो जाते ,
कभी पराये अपने हो जाते।
ख्वाब एक अंक बाद
दूसरा शुरू होता
नतीजन कोई अपना नहीं
पूरा होने वाला कोई ख़्वाब नहीं ।

उम्र की दहलीज पर खड़ा हूं ।
उतार चढ़ाव देखता हूं ।
सजाते हुए ,
ख्वाबों में सहेजता हूं ।
अंगड़ाई लेते ,
ख़्वाब प्यार से कहते ,
परिवर्तन में ,
खुशियाँ सदा समाई ।
तेरा मेरा मृत्यु लोक में,
बहुत पुराना रिश्ता है।
तुम्हें रंगते ,
मैं भी रंग जाता हूं।

सच ख्वाब एक फिल्म है।
जिसे कभी भी देखता हूं।

रचनाकार:अमिता मराठे(इंदौर मध्यप्रदेश)

Related posts

स्नैपडील,फ्लिपकार्ट, मिशो,सहित अन्य 2 ई-कॉमर्स कंपनियों, को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

rktvnews

राजस्थान: स्पीकर देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर की मुलाकात।

rktvnews

भारत और मलेशिया के बीच सैन्य सहयोग पर उप समिति की 10वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

rktvnews

भोपाल:अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रसंघ का सम्मेलन 17 मार्च को। तैयारियां जोरों पर:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी मे भाजपा ने झोकी ताकत।

rktvnews

Leave a Comment