RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-
“मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि क्षयरोग (टीबी) के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जा रहा है।
इस दिवस का उद्देश्य आम लोगों को टीबी के वैश्विक प्रभाव के बारे में शिक्षित करना, इस बीमारी को नियंत्रित करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे निपटने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। यह दिवस हमें टीबी की शीघ्र पहचान, उपचार और रोकथाम के महत्व की याद भी दिलाता है।
मैं सभी से भारत को क्षय-मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करने का आग्रह करती हूं।”

Related posts

आईएनएस सुदर्शिनी ट्रांसओशनिक सेल अभियान – लोकायन 26 पर रवाना होगा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 मई 25

rktvnews

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने महापर्व छठ पर दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment