RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

समय से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण करा लिया जाय:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)22 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु संबंधित नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक के क्रम में अंचल अधिकारी सिमरिया धर्मेन्द्र दुबे ने बताया कि 16 एसेंशियल सर्विंसेज में जो पोल डे यानी 20 मई नियुक्त रहेंगे वैसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। वैसे मतदान कर्मी बैलेट पेपर के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के कार्यालय में बने पोस्टल वोटिंग सेंटर 14 से 16 मई 2024 तक मतदान कर सकते है। आगे उन्होने बताया अप्रैल 1 एवं 2 के बाद बैलेट पेपर से मतदान वाले कर्मियों के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी 12डी एवं 12डी पार्ट 2 फार्म मतपत्र कोषांग(डीआरडी भवन) से प्राप्त कर सकते है और आगे कहा अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल सर्विस वाले मतदाता जिनका फार्म बैलेट पेपर के लिए भरा जायेगा वो मतदान दिवस के दिन बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वैसे मतदाता जो निर्वाचन के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे उनका शत प्रतिशत मतदान हो सके इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्व कर लिया जाय।
उक्त बैठक में सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना: 12 सितम्बर को भव्य रूप से “बिहार सरस मेले” का होगा शुभारंभ,महिला उद्यमियों की सफलताओं की दिखेगी तस्वीरें।

rktvnews

10 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जापानी पीएसएस से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment