RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर के पीरो प्रखंड के लहरी तिवारीडीह में सड़क दुघर्टना में 4 लोगों की मौत,2 घायल पीएमसीएच में रेफर।

तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने आरा अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की और आश्रितों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की!

RKTVNEWS/आरा( भोजपुर )22 मार्च।आज पीरो प्रखंड के तिवारी डीह में भंयकर सड़क दुघर्टना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें 2 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया!सड़क दुघर्टना की खबर सुनकर भाकपा-माले के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,सुरेश पासवान,कृष्ण रंजन गुप्ता,रणधीर कुमार राणा,खुर्शीद आलम आरा सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर ढ़ाढस दिया और सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया!मृतकों में मंटू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता-उमेश कुमार,ग्राम-तिरोजपुर, अभिषेक कुमार उम्र-18 वर्ष,पिता-रविन्द्र पासवान,ग्राम-तिरोजपुर, शिवानी कुमारी उम्र 6 वर्ष,पिता-संजय राजवंशी,संजय राजवंशी उम्र-35 ग्राम-नौवा,घायलों में संजू देवी,उम्र-28 पति-संजय राजवंशी,ओम राजवंशी-उम्र-11 वर्ष ग्राम-नौवा सभी तरारी प्रखंड के रहने वाले थे!सभी दो मोटरसाइकिल से पीरो बाजार करने जा रहे थे!तब ही विपरीत दिशा ट्रक ने धक्का मार दिया जिसमें एक ही परिवार के 2 लोगों पिता-पुत्री की मौत हो गई एवं उनकी पत्नी संजू देवी व 11 वर्षीय पुत्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें पीएमसीएच , पटना में भर्ती करवाया गया!इस भंयकर सड़क दुघर्टना में बारे में माले विधायक सुदामा प्रसाद ने भोजपुर जिलाधिकारी से बात कर मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए ,घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग की है साथ ही कहा की बालू माफिया-पुलिस गठजोड़ की वजह से आये दिन सड़क दुघर्टना हो रही है!पीरों में नो एंट्री के बावजूद पुलिस द्वारा पैसा लेकर बालू से लदे ट्रकों को छोड़ा जा रहा है!सोन नदी में बालू खनन से सोन नदी को खराब कर दिया गया है!आगे माले विधायक सुदामा प्रसाद ने जिला प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने व स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने केंद्रीय क्षेत्र योजना “नमो ड्रोन दीदी” के परिचालन दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

सारण:”प्रमंडल और प्रखंड स्तर पर भी नियोजनालय करा रहा है रोज़गार मुहैया, मढ़ौरा में 21 युवाओं को मिला रोज़गार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment