RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भूटान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 मार्च।भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने आज (15 मार्च 2024) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
भूटान के प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने इस तथ्य की सराहना कि उन्होंने पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत को चुना है। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच सभी स्तरों पर आपसी विश्वास, सद्भावना और समझ पर आधारित घनिष्ठ और अनूठा संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। उन्होंने इस बात पर प्रकार डाला कि भारत भूटान के साथ ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, लोगों के बीच संबंध, व्यापार और निवेश संबंधों जैसे क्षेत्रों में फैली अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और साझीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भूटान के लोगों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली और समृद्धि को बढ़ाने की दिशा में विकास संबंधी सहयोग के क्षेत्र में भूटान के साथ साझेदारी करके भारत को गर्व है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि भारत की विकास साझेदारी भूटान की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं, खासकर युवाओं की आकांक्षाओं से प्रेरित रहेगी।

Related posts

27 दिसंबर को मनेगी डॉ.शंकरदयाल सिंह की 86वीं जयंती,कवि-सम्मेलन में जुटेंगे दिग्गज कवि एवं शायर।

rktvnews

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बॉर्डर 2 के सेट पर अभिनेता सनी देओल से की मुलाक़ात।

rktvnews

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने युवाओं को डिजिटल एम्बेसेडर के रूप में सशक्त बनाने के लिए देश भर में संचार मित्र योजना शुरू की।

rktvnews

भोजपुर : अशोक राम के नेतृत्व में कांग्रेस का शिष्ट मंडल मिला पीड़ित परिवारों से।

rktvnews

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

Leave a Comment