RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 मार्च।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद है।
इस मंजूरी के साथ एनसीसी के पास अब 20 लाख कैडेटों की स्वीकृत संख्या होगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बना देगी। 1948 में केवल 20,000 कैडेटों के साथ एनसीसी का गठन हुआ था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश किए जाने के साथ, एनसीसी का यह विस्तार देश के भावी मार्गदर्शक के रूप में अहम भूमिका निभाने की युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।
इस विस्तार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों का आनुपातिक वितरण होगा और एनसीसी के इच्छुक शैक्षणिक संस्थानों की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी। इस विस्तार योजना में चार नए समूह मुख्यालयों और दो नई एनसीसी इकाइयों की स्थापना शामिल है।
इस विस्तार योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पूर्व सैनिकों को एनसीसी प्रशिक्षकों के रूप में रोजगार देने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे उनके कौशल और लंबे अनुभव का लाभ उठाया जा सके। इस पहल से एनसीसी कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित हो सकेगा और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह विस्तार अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना से ओतप्रोत मार्गदर्शक तैयार करने के प्रति समर्पण का प्रतीक है। एनसीसी का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां युवा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें। यह पहल ‘अमृतपीढ़ी’ के प्रेरित, अनुशासित और देशभक्त युवाओं के आधार का विस्तार करेगी जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देंगे।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

जिला स्तरीय ’इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारंभ कार्यक्रम,जिले में 91 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन!नारी को सशक्त करने की राजस्थान सरकार की अनूठी पहल – जाड़ावत

rktvnews

मध्यप्रदेश:झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की अबुआ प्रमाण पत्र अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,पटना की टीम को हराकर उदवंतनगर बना विजेता।

rktvnews

Leave a Comment