RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़ )05 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए अब 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 मार्च थी। इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय नारनौल में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि प्राइवेट प्ले स्कूलों के पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 से सांय 5 बजे तक पुराने लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल प्ले स्कूल के लिए मान्यता लेनी होती है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल के लिए आवेदन पत्र, नियम व शर्तें एनसीपीसीआर डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय में आकर व कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-252331 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं”: कहती हैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो की अभिनेत्री इशिता गांगुली

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:“हिम्मत से भरे हैं, पराक्रम से परे हैं, मध्य प्रदेश पुलिस के मजबूत कदम हर मुसीबत से बड़े हैं” -मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

पश्चिम चंपारण जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामय आयोजन।

rktvnews

बिहार:अगर संघ सचमुच देश में जाति विहीन समाज बनाना चाहता है तो पिछड़े या दलित समाज के अपने स्वयं सेवक को बना देना चाहिए संघ प्रमुख: शिवानंद

rktvnews

गिरीडीह :आयोग की प्रभारी अध्यक्ष, शबनम परवीन ने जिले में विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

काशी में सम्मानित हुए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ!”एक राष्ट्रभाषा की अनिवार्यता” पर दिया व्याख्यान।

rktvnews

Leave a Comment