RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान ) 02मार्च। राज्य सरकार के अस्पतालों, स्कूलों तथा कार्यालयों के निरीक्षण निर्देशों की पालना में जिला कलेक्टर काना राम शुक्रवार को तहसील कार्यालय हनुमानगढ़ और पीएचसी किशनपुरा दिखनादा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। शुक्रवार सुबह उन्होंने तहसील कार्यालय हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया और उपस्थित पंजिका को देखा, इस दौरान उन्होंने तहसील में रिकॉर्ड को सही से संधारित करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
पीएचसी किशनपुरा दिखनादा में बन रही नई बिल्डिंग का उन्होंने निरीक्षण किया तथा रुके हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी में ओपीडी, आईपीडी, साफ सफाई, दवाइयों के स्टोर रूम में व्यवस्थाओं को जांचा। जिला कलैक्टर ने दवाइयों के स्टोक, एक्सपायर डेट इत्यादि को देखा। फार्मासिस्ट अनित कुमार ने बताया कि पीएचसी की नई बिल्डिंग बन रही है इसलिए पीएचसी को सब सैंटर में ही संचालित किया जा रहा है। पीएचसी में महीने की 1900 के लगभग ओपीडी है तथा 18 आईपीडी है। पीएचसी के निरीक्षण दौरान नर्सिंग ऑफिसर मंजू सुथार, फार्मासिस्ट अमित कुमार, हेल्थ वर्कर रूपिंदर कौर, इंद्रा, लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

राज्यपाल, त्रिपुरा इंद्रसेन रेड्डी नल्लू तथा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ दिव्य कला मेला, त्रिपुरा का समापन।

rktvnews

कला में निवेश करना और एनिमेशन में प्रतिभाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है; एनीमेशन बच्चों को स्टोरीटेलिंग का एक सुंदर प्रारूप है: फिल्म निर्माता शुजित सरकार

rktvnews

बागपत नगर में 77.36 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

पुलिस ने दो को देसी पिस्टल, एक कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment