RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में 21 हजार करोङ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी से विकास का कार्य कर रही है। बिहार के विकास की हमारी गारंटी है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की हमारी गारंटी है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हम लोग मिलजुल कर काम करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे, पथ निर्माण और नमामि गंगे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमस से दरभंगा तक नया फोरलेन बनाना है जिसके आमस से रामनगर भाग का शिलान्यास किया जा रहा है। दानापुर- बिहटा फोरलेन एलिवेटेड रोड योजना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से बिहटा आना-जाना बहुत आसान हो जायेगा। पटना जिले के शेरपुर से छपरा जिले के दिघवारा के बीच गंगा नदी पर छह लेन पुल निर्माण बहुत जरूरी है। सड़क निर्माण की कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिसमें बख्तियारपुर-रजौली पथ पटना से रांची आने-जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पथ है। इसके नवादा जिले वाले भाग का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इस पथ में हमने कई जगह एलिवेटेड पथ एवं फ्लाईओवर देने की बात कही थी। इसके निर्माण मे मेरी बात मान ली गई इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूॅ। बख्तियारपुर से बिहारशरीफ तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो परियोजनाएं शुरू की गई हैं वे काफी उपयोगी हैं। इसके लिए मैं हृदय से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ। हम लोग राज्य में तेजी से विकास का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए को 400 सीटों पर जीत हासिल होगी।
इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपतिनाथ पारस, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद गण, विधायक गण, प्रतिनिधि गण, गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने दिव्यांगो के बीच आयोजित किए गए विविध खेलों के चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

दुमका:तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में पाँच दिवसीय विश्व विकलांग दिवस समारोह का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए विशेष बच्चे ।

rktvnews

Leave a Comment